राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के 13 पदों के लिए सात लोग व नगरा पैक्स अध्यक्ष के लिए आज एक ने किया नामांकन

नगरा

नगरा

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण)। प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हीं आज से नगरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रिक्त पद पर चुनाव के लिए नामांकन कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से कुल दो दिनों के लिए शुरू हुए नामांकन के प्रथम दिन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के एक अध्यक्ष समेत सात लोगों ने नामांकन किया। जिसमें नगरा पैक्स अध्यक्ष के लिए ललन तुरहा, मंत्री पद के लिए सरल साह व सदस्य पद के लिए मो शहीद, भरत महतो, प्रभु साह, कृष्णा, इंदु देवी ने नामांकन किया वहीं नगरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल सिंह ने नामांकन किया। बताते चले कि नगरा पैक्स अध्यक्ष निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बबन सिंह के निधन होने के बाद रिक्त पद पर चुनाव कराया जा रहा है। इस संबंध में बीसीओ मेराज आलम ने बताया कि नगरा पैक्स के अध्यक्ष के लिए एक तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष के पद के लिए एक व मंत्री के लिए एक व सदस्य के लिए पांच लोगों ने नामांकन कराया।

एक नजर में जाने चुनाव कार्यक्रम

  • नामांकन 5 व 6 जुलाई 2022
  • नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 व 8 जुलाई 2022
  • अभ्यर्थिता वापसी 12 जुलाई 2022 तक
  • चुनाव चिन्ह आवंटन 12 जुलाई 2022
  • मतदान 19 जुलाई 2022
  • काउंटिंग 19 जुलाई को शाम 5 बजे से

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पैक्स अध्यक्ष को ले पंचायतों में बनाया गया है बूथ

नगरा प्रखण्ड में चुनाव को लेकर बूथ बनाने की प्रक्रिया पुरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर बूथ बनाया गया है जहां समिति के सदस्य वोटिंग करेंगे। वहीं नगरा पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पंचायतों में तीन बूथ बनाया जाएगा। जहां वोटर अपने अध्यक्ष के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मत्स्य जीवी सहयोग समिति के इन पदों पर होगा चुनाव

  • पदनाम पदों की संख्या
  • अध्यक्ष 01
  • मंत्री/कोषाध्यक्ष 01
  • प्रबंधकारिणी सदस्य 11

नगरा प्रखंड कार्यालय में हीं पैक्स अध्यक्ष एवं समिति का होगा काउंटिंग

जिले के नगरा प्रखंड में पैक्स एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव एक साथ कराया जाएगा। हालांकि चुनाव एवं काउंटिंग को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किया गया है। जानकारों की माने तो नगरा पंचायत में पैक्स के चुनाव के बाद मत की गिनती के लिए अलग मतगणना हॉल बनाया जाएगा, जहां वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं मत्स्य जीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर अलग मतगणना हॉल में काउंटिंग की जाएगी।