राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार नगर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से नगर थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस गस्ती दल को गुप्त सूचना, मानवीय सूचना प्राप्त हुई की नगर थानान्तर्गत हवाई अड्डा मैदान के आस- पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में धुम रहा है। गुप्त सूचना पाकर नगर थाना पुलिस गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुछ- ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में पकड़ाये हुए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा (पुलिस केन्द्र के पास) निवासी जयपाल राय का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ राजु कुमार, को 1 देशी कट्टा एवं 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बंध में नगर थाना कांड सं0-407/ 22 दिनांक 03.07.22 धारा – 25 (1- बी) ए/ 26 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर इनके अन्य सहयोगियों के गिफ्तारी के लिए नगर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग