राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद से उनके परिजन और समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। बिहार समेत अन्य राज्यों के नेताओं ने भी लालू प्रसाद के अस्वस्थ होने पर चिंता ब्यक्त की है। सारण एम एल सी पद के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता सुधांशु रंजन ने लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूँ। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा भी जनता में बेहद लोकप्रिय लालू प्रसाद यादव जी के स्वस्थ होने की कामना को लेकर मन्दिरों में पूजा अर्चना भी की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग