अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बकरीद के मद्देनजर मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह एवं बीडीओ राकेश रौशन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से बीडीओ ने बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार अमन एवं शांति का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई ऐसा कार्य न करें जिससे एकदूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हो .वही थानाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कही भी गड़बड़ी की सूचना मिले तो पुलिस को अविलंब सूचित करें। बैठक में माले नेता सभापति राय, रामज्ञास चौरसिया, महम्मद करीम, रामविनोद साह, मुहर्रम मियां, जगदीश राय, वाहिद अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग