अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बिहार शिक्षा परियोजना, सारण की तरफ से आगामी 15 जुलाई तक नौंवी कक्षा में नामांकन के लिए चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव रथ मंगलवार को पानापुर पहुँचा। प्रवेशोत्सव अभियान में शामिल कलाकारों ने प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौर के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया। नाट्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दर्शाया कि सभी के लिए शिक्षा अति आवश्यक है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग