अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। मंगलवार की दोपहर चोरो ने पानापुर बाजार के एक दुकानदार की बाइक की चोरी कर ली। बताया जाता है कि धेनुकी गांव निवासी दुकानदार वीरेंद्र यादव मंगलवार की दोपहर मशरक से सामान लेकर अपनी दुकान पर पहुँचे एवं दुकान के पीछे अपनी बाइक खड़ी किये। इसी दौरान चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय में आवेदन दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग