राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। कोपा थाना परिसर में मंगलवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई । जिसकी अध्यक्षता जलालपुर सीओ व कोपा थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील कि.शांति समिति की बैठक में मौजूद स्थानीय लोगो ने त्योहार शांति पूर्वक मनाने का संकल्प लिया। वहीं कोपा थाना क्षेत्र में ईद की नमाज के समय को लेकर तथा जिन- जिन मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा के साथ वहां शान्ति व्यवस्था कायम करने को ले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर कोपा के समाजिक कार्यकर्ता बुस्तामी खान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक प्रसाद, फहीम खान, तारकेश्वर प्रसाद, केदार ठाकुर, सुनील सिंह, मैनेजर राय, आदि लोग शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग