मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। नमामि गंगे परियोजना नेहरु युवा केंद्र सारण, छपरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 04 से 05 जुलाई तक का राम जंगल सिंह इंटर कॉलेज,दिघवारा प्रखंड के गंगादूतों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय गंगादूत प्रशिक्षण में कुल 50 प्रतिभागी सम्मलित हुए। प्रशिक्षण में प्रात: सर्वधर्म प्रार्थना “तू ही राम है तू ही रहीम है। ”से सुरु हो कर योग प्राणायाम से प्रारंभ हो कर सायं 5 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान गंगादूतों ने प्रभात फेरी रैली,वृक्षारोपण, कचरा प्रभंधन, गंगा घाट एवं सरोवर की सफाई,घर से घरों तक संपर्क, नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से जन जागरूकता पैदा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सांस्कृतिक के माध्यम से नुक्कड़ नाटक “राम तेरी गंगा मैली हो गयी…”युवाओं ने जोश के साथ यह संकल्प लिया कि माँ गंगा को कचरा मुक्त बनायेंगे और अविरल गंगा निर्मल गंगा के उद्दघोष के साथ आवाहन किया गया की माँ गंगा के तटीय क्षेत्र को गंगोत्री, अलकनंदाक जैसा स्वच्छ बनायेगे। राज्य प्रशिक्षक पारस नाथ यादव विषयगत जानकारी उपलब्ध करायी। समूह चर्चा एवं रोल प्ले के दौरान विवेक कुमार सिंह ने युवाओं को इस अभियान का अंग बना लिया। प्रशिक्षण प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नीतीश कुमार ने समापन के दौरान गंगा स्वच्छता सपथ, गंगादूतों को दिला कर सतत एवं अविरल, प्रवाहिनी गंगा को स्वच्छ कैसे बनायेगे और समाज को इस महत्वपूर्ण महायज्ञ में आप गंगादूतों की भूमिका सराहनीय होगी।
कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने चेतना गीत से “ए प्यारे वतन , ए प्यारे वतन, ए प्यारे वतन तुझको हम दिल में बसा लेंगे…” से युवाओं में जोश भर कर के अग्रिम पंक्ति का युवा बना लिया। खेल के माध्यम से विषम परिस्थितियों में नेत्रित्व क्षमता का विकास कैसे करेंगे। गंगादूतों को दो ग्रुप में बाँट कर एक तरफ जय माँ भवानी और दूसरा जय महाकाल के शिवप्रकाश के तरफ से तन्नु कुमारी ने सबसे अधिक अंक जीत कर अपने टीम को बढ़त दिलायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार सिंह एवं आनंद राज (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) ,राज लक्ष्मी, ऋचा, नंदनी, मौनी, अमरेन्द्र चौरसिया, नीरज, दीपक, रामाशंकर राय, गोविन्द दास आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग