राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

हरपुर शिवालय परिसर मे बनने वाला किसान सम्मान भवन किसानों के सम्मान का केन्द्र बिंदु बनेगा: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के हरपुर शिवालय परिसर में पचास लाख की लागत से बनने वाला किसान सम्मान भवन किसानों के सम्मान का केन्द्र बिन्दु बनेगा। एक भवन मे यह संचालित नही होने वाला है|इसमे आगे बहुत कार्य किया जाने वाला है, उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर के हरपुर शिवालय में मंगलवार की संध्या कहीं। वे किसान सम्मान भवन के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे| उन्होने बताया कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की सी एस आर पहल के तहत भव्य किसान सम्मान भवन का निर्माण कुछ ही महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण से गांव के किसानो को लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि इस देश का कल्याण करने में किसानों और मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की बड़ी आबादी खेती बाड़ी पर निर्भर रहती है। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। वे कहते है कि देश के किसान जब तक समृद्ध नही होंगे तबतक देश समृद्ध नहीं हो सकता। किसानो के हित मे चाहे किसान निधि की बात हो, उज्जवला योजना की बात को, किसान क्रेडिट कार्ड की बात हो या यूरिया पर सब्सिडी, किसानों के खेतो मे बिजली पहुंचाने की बात हो, हर क्षेत्र में किसानों के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।

सांसद ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से देश में तीन करोड़ 40 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं वही चार करोड़ किसान पी एम सम्मान योजना से लाभ पा रहे है। नीम कोटेड यूरिया जिस पर केंद्र सरकार लगातार 1200 की सब्सिडी दे रही है। उन्होने बताया कि 50, लाख रुपए की लागत से हरपुर शिवालय परिसर में बनने वाला यह किसान सम्मान भवन में एक बड़ा हॉल ,चार कमरे व अन्य ससुसज्जित संसाधन होंगे। कार्यक्रम में भूमि पूजन व शिलान्यास किशुनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह, संत दामोदर दास जी महाराज व युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच में किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पांडेय ने तथा अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह ने किया। मौके पर संत दामोदर दास जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, अवध किशोर मिश्रा, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के राज्य निदेशक अमित मित्तल, प्रबंधक पूर्वी विक्की सिंह, अमित अरोड़ा, विवेक सिंह, अनिल सिंह, प्रखंड प्रमुख उपेंद्र सुमन, अमरजीत सिंह, उपप्रमुख संजय यादव, निलेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, वीरेंद्र ओझा, दीपू चतुर्वेदी, अवधेश पांडेय मृत्युंजय पहलवान, नीतेश कुशवाहा जय किशोर जी, गुड्डू चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष विष्णु प्रसाद विष्णु यादव, कृष्णा सिंह, बलवन्त जी, जब्बार हुसैन, बंटी सिंह, रणजीत जी, जय प्रकाश तिवारी भी उपस्थित थें।