राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद से एक तरफ जहां उनके परिजन और समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। वहीं बिहार समेत अन्य राज्यों के नेताओं ने भी लालू प्रसाद के अस्वस्थ होने पर चिंता व्यक्त की है। इसी क्रम में एकमा विधायक श्रीकांत यादव व राजद नेता देवकुमार सिंह ने लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजद नेताओं ने कहा है कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हैं। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा भी जनता में बेहद लोकप्रिय लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने की कामना को लेकर मन्दिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग