राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर व चंचलिया गांव से तरैया थाना पुलिस व एएलटीएफ मसरख की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 35 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब व पांच लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें चंचलिया के उपेन्द्र राय व चैनपुर के संतोष सिंह को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उपेन्द्र राय के घर के पश्चिम से 180 एमएल के 35 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी बरामद किया गया, तबतक वह फरार हो गया। वहीं चैनपुर में पुलिस की गाड़ी देखते ही संतोष सिंह हाथ में झोला लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। संतोष सिंह के हाथ से झोले में पेप्सी के तीन बोतल में पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को छपरा जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग