राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में नोटिस तामिला कराने गए चौकीदार को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में चौकीदार चौकीदार सुनील कुमार मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित चौकीदार का कहना है कि महुली देवी स्थान के सरकारी आम गैरमजरूआ जमीन पर मोस्तक अहमद के द्वारा मिट्टी भरा जा रहा था। जिससे नाला के पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध हो जा रहा था। इसुआपुर सीओ के द्वारा एक दिन पूर्व मिट्टी भरवाने वाले के नाम से नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद भी कार्य बंद नहीं करने पर सीओ ने तरैया थानाध्यक्ष को मिट्टी भराई कार्य रोकने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर मिट्टी भराई कार्य रोकने को लेकर स्थल पर गया तो मधुसूदन कुमार सिंह, बच्चा सिंह, खुर्शीद अहमद, मुस्ताख़ अहमद, असगर अहमद ने जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। मधुसूदन कुमार सिंह ने कहा कि चौकीदार होकर काम रोकवाने आ गया। उसी बीच असगर अहमद ने कहा कि चौकीदारी दिखाओ तो जान से मार दूंगा तथा मोबाइल व 20 हजार रुपये पैकेट से निकाल लिया। शोरगुल सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और मुझे वहां से बचाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुचाएं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग