राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मंगलवार को मांझी थाना परिसर में बकरीद त्यौहार को लेकर माझी थाना परिसर में मांझी सीओ धनंजय कुमार एवं थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया अख्तर अली ने कहा कि मांझी का इतिहास रहा है कि यहां कोई भी त्यौहार हिंदू मुस्लिम आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं। बकरीद पर्व कुर्बानी का त्यौहार है जो आपसी सद्भाव व प्रेम को दर्शाता है। हम लोगों को ऐसा प्रयास करना है कि इस प्रेम का संदेश दूसरी जगह जाए और लोग यहां का मिसाल दें । वहीं थानाध्यक्ष मो0 जकरिया द्वारा कहा गया कि कोई भी किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें और ना ही कोई भड़काऊ या गलत पोस्ट करें । कहीं भी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत थाने को सूचना दें । आपसी प्रेम सद्भाव से पर्व मनाने की अपील की गई। उस दिन पुलिस लोगों पर पैनी नजर रखेगी । अफवाह फैलाने एवं सद्भाव बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसआई संजय कुमार भारती, एएसआई अयूब खान, मंजूर खान, मुल्तान खान, दिलीप चौधरी, बिगन सिंह, भरत माझी, कृष्णा सिंह पहलवान, पिंटू कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग