राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चांदपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सुरेंद्र प्रसाद, राधिका देवी, शंभू महतो, फुलझड़ी देवी, शिवबालक महतो, पुतुल देवी तथा रामबालक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार अस्पताल तरैया में किया गया। वही शंभू महतो को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग