राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर स्थित बनवार फ्लाई ओवर ब्रिज पर दिन दहाड़े अपराधियो ने हथियार के बल पर एक पंचायत रोजगार सेवक से बाइक, वैग, मोबाइल और आवश्यक कागजात की लूट कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के हुसैनगंज पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक केशनाथ अपनी बाइक से मंगलवार की दोपहर छपरा से सिवान अपनी बाइक से जा रहे थे तभी अपराधियो ने पीछा कर बनवार ओवर ब्रिज पर घेर लिया पहले तो चलती बाइक से धक्का देकर गिरना चाहा जब नही गिर सका तो आगे से दो बाइक पर सवार चार अपराधी जिनकी उम्र करीब 23 से 28 वर्ष थी घेर कर मेरा मोबाइल बाइक वैग और उसमें रखे कुछ नगद रुपये लूट कर पश्चिम की ओर फरार हो गए। जैसे तैसे भागकर दाउदपुर थाना पहुचा और इसकी शिकायत की तब स्थानीय पुलिस बल छानबीन में जुटी। वही पीड़ित ने एक लिखित आवेदन दाउदपुर थाना में देकर अज्ञात के विरुद्ध करवायी तथा वैग में रखे ब्लॉक के कागजात मोबाइल बरामदगी की गुहार लगायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग