राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पूर्व से चयनित शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पद के अभ्यर्थियों को मढ़ौरा प्रखंड कार्यालय द्वारा बुधवार को नियोजन पत्र दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड बीपीआरओ प्राजक्ता साइमन ने बताया कि मढ़ौरा प्रखंड से तीन चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया जाना है। अभ्यर्थियों में अर्जुन प्रसाद वर्मा, प्रवेश कुमार पटेल, अनिल कुमार यादव का नाम शामिल है। उक्त चयनित अभ्यर्थी को प्रखंड कार्यालय के सभागार में नियोजन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग