राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। गोपालपुर जीविका सेंटर पर जीविका के सीईओ राहुल कुमार पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जीविका कर्मियों व जीविका दीदियों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद जीविका दीदीओ ने उनको पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। सीओ ने अभिवादन स्वीकार करते हुए कई उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने नर्सरी का अवलोकन किया। उनके साथ सारण के कार्यकारी डीडीसी बलदेव चौधरी, बीडीअाे डॉक्टर सुदर्शन प्रसाद पंचायत के मुखिया नरोत्तम कुमार सिंह बबलू आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग