राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

07.07.2022, दिन गुरुवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

🚩 दैनिक राशिफल 🚩
आज तारीख है07 जुलाई 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।आज का दिन आपके लिए कोई शेयर खरीदने या कही इन्वेस्ट करने के लिए शुभ हैं। इसलिए सोच-समझ कर कहीं इन्वेस्ट कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और ज्यादातर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए बीतेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन नही लगेगा और वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ घूमने में ही व्यर्थ कर देंगे जिसका अहसास उन्हें बाद में होगा। इसलिये समय रहते संभल जाइए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।आज के दिन बाहर जाने से बचें और जितना हो सके घर पर रहे। सोशल मीडिया पर किसी मित्र की बात बुरी लग सकती हैं लेकिन उस पर ज्यादा ना सोचे।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।आज आपका मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप सभी को खुश रखने का भी प्रयास करेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर झुंझलाहट हो सकती हैं इसलिये अपने मन को शांत रखे और बात करते समय दिमाग को ठंडा रखे। किसी से उलझने से बचे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 7

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। यदि किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता हैं जिससे मन शांत होगा। सभी बाते बाहर कहने से बचे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा हैं तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा और आपका पार्टनर आपसे खुश भी होगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 7

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा।दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।अपने साथी के साथ कुछ समय बिताए और उन्हें अपने मन की बाते कहे। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा और किसी बात को लेकर मन में शंका हैं तो वह भी दूर होगी।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक :6

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।ऑफिस के काम में कम मन लगेगा और आपका पूरा ध्यान कल की प्लानिंग में रहेगा। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। स्कूल के दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन आपके टीचर आपसे खुश नहीं होंगे। ऐसे में पूरी मेहनत करे और परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

You may have missed