अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के बसहिया पंचायत स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में बुधवार को एमएलसी सच्चिदानंद राय ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। सर्वप्रथम पंचायत प्रतिनिधियों ने एमएलसी को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया वही एमएलसी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ फोटो लगी घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमएलसी ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं आपकी सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके सम्मान के लिए मैं सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करता रहूंगा। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह, तरैया प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, महम्मद तैयब, जलेश्वर मांझी, कृष्ण शंकर सिंह उर्फ बबुआ जी, रिनय शंकर सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, निरंजन सिंह उर्फ भुट्टू सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग