अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष के एकमात्र पद के लिए मिश्री सहनी एवं सरिता देवी ने नामांकन किया। वही कोषाध्यक्ष के एकल पद के लिए हरेश्वर महतो, सुभाष सहनी एवं सिंधु कुमारी ने नामांकन किया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया। वही कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के लिए वांछित कुल 11 पदों के लिए 11 लोगों ने ही नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होना तय है वही अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 19 जुलाई को मतदान होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग