राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के नगरा बाजार स्थित सनब्राइट इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी नगरा मंडल द्वारा महान चिंतक शिक्षाविद भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की121 वी जयंती समारोह पुर्वक मनाई गयी डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रसेन कुवर ने की इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पं वेदप्रकाश उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद ने डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृत पर विस्तारपुर्वक प्रकाश डाला साथ ही आज उनके सपनो को अपने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत कु जटिल समस्या धारा 370 को समाप्त किया अति पीछड़ा प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, तारा देवी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू मिश्र ने जनसंघ की स्थापना राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अपने को बलिदान देने वाले मुखर्जी को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करने का आग्रह किया इस अवसर पर सामूहिक तौर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया समारोह में मुख्य रूप से जयराम सिंह, शंभू शाह, विनोद सिंह, नागेश्वर सिंह, शैलेश कुमार, जितेंद्र राय, राधा ठाकुर, आदि उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग