राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एक तरफ सूबे में जहां सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर हर रोज सवाल खड़ा किये जाते है तो वहीं छपरा जिला के हाई स्कूलों और आंगनबाड़ी में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए डीएम राजेश मीणा खुद ही निकल गये। डीएम अचानक गड़खा प्रखंड के एक हाई स्कूल में पहुंच गये। वहां नौवीं और दसवीं की क्लास चल रही थी। डीएम कमरे में घुसते है और चुपचाप पीछे के बेंच पर जाकर बैठ गये। पढ़ाई को लगातार जारी रखने के लिए बोलते है। क्लास में टीचर बेहिचक बच्चों को कॉस और साइन थीटा बता रहे थे। गणित की पढ़ाई की स्तर को देखकर डीएम खुश हुए। बारी-बारी से दो तीन वर्गों में प्रवेश कर शिक्षा की गुणावत्ता की जांच की।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग