राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत स्थित शेखपुरा गांव में बीते कल एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर शव को एक घर के किचेन में छिपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पति वीर प्रसाद सिंह ने इस मामले में मुख्य आरोपित पड़ोसी श्रीकान्त सिंह व उसकी पत्नी सुनीता देवी सहित छह अन्य लोगों का नाम दर्ज कराया है। इनका आरोप है कि आरोपित महिला सुनीता ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरी पत्नी की निर्ममतापूर्ण हत्या कर दी है ।साथ ही हत्या के बाद शव को छुपाने की नीयत से किचेन में छुपा दिया। इन्होंने बताया है कि आरोपित घर से मेरी पत्नी को बुलाकर ले गई। देर रात्रि तक नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। उससे पत्नी के संदर्भ में पूछा भी गया। पर उसने कोई जानकारी नहीं दी और हत्या का अंजाम दे दिया। आरोपित महिला मेरी पत्नी से हमेशा सहायता राशि के रूप में पैसा लेते रहती थी। हमलोगों को क्या पता कि सहायता के बदले मृत्यु दंड मिलेगी? इन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी गले में सोने का चैन कान में बाली,अन्य गहना पहनी हुई थी। शव बरामदगी के दौरान एक भी गहना नहीं दिखा। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या मामले के मुख्य आरोपित सुनीता देवी व उसके पति श्रीकान्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग