राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। छपरा कचहरी स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव को लेकर मढ़ौरा का एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी को एक ज्ञापन सौपा। मढ़ौरा भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में सांसद को दिए गए ज्ञापन में समस्याओं को सामने रखा गया है। यह उल्लेखित है कि सोनपुर, परसा, तरैया, मसरख, श्यामकोरिया, मढ़ौरा, नगरा, गौरा इत्यादि से छपरा जाने वाले लोगों की परेशानी होती है। ट्रेनों के ठहराव नही होने से छात्र-छात्राओं, दैनिक कामगार, मजदूरों एवं व्यवसायियों को भारी दिक्कत होती है। यह भी बताया गया है कि ठहराव से क्या क्या लाभ हो सकता है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा मंडल प्रवक्ता बलबीर सिंह, लाल बाबू सिंह इत्यादि लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग