राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सोनपुर रेल मंडल में जून माह में सघन चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों से जुर्माने के रूप में 6 करोड़ रुपये से अधिक वसूल किया है। रेल के पदाधिकारियों के अनुसार जून माह में यह सोनपुर रेल मंडल में पहली बार ऐसा हुआ है ।इस संबंध में रेल मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि रेल प्रबंधक नीलमणि के निर्देशन एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में बिना टिकट यात्रा सहित बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को हतोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिणाम स्वरूप जून महीने में सोनपुर मंडल द्वारा अब तक का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में संचालित विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन, औचक व किलेबंदी के रूप में टिकट चेकिंग की गई जिससे केवल जून माह के दौरान कुल 1 लाख 456 बिना टिकट यात्रा के मामलों से 6 करोड़ 43 लाख रुपए किराए एवं जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। साथ ही टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ऐसे सभी यात्रियों को आगे से नियमानुसार उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की हिदायत दी गई । टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के टिकट जांच दस्ता , रेल एवं स्लीपर यूनिट के टिकट जांच कर्मचारी एवं आरपीएफ स्टाफ का योगदान रहा। इस संबंध में आगे उन्होंने कहा की इस उपलब्धि से सोनपुर मंडल का चेकिंग स्टाफ अत्याधिक उत्साहित है और आगे भी इसी मुस्तैदी व प्रभावी तरीके से टिकट चेकिंग की जाएगी ताकि बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्री हतोत्साहित हो सके और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लग सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग