राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मुख्यालय पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति का नामांकन बुधवार को समाप्त हो गया। जिसमे में विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यह प्रक्रिया 5 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो 6 जुलाई को समाप्त हो गई। 7 जुलाई को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। वहीं 12 जुलाई को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। जबकि मत्स्य जीवी सहयोग समिति का चुनाव 19 जुलाई को संपन्न होगा। नामांकन शुल्क पुरुष वर्ग के लिए एक हजार एवं महिलाओं के लिए 500 रुपये रखा गया था। अध्यक्ष पद के लिए शिवनाथ प्रसाद व शांति देवी, सचिव पद के लिए अरविंद प्रसाद, कैलाश मल्लाह, अनिल राम व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कृष्णा , रणजीत चौधरी, राजा बाबू आदि लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग