संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बहन की शादी के लिये देखा-सुनी में शामिल होने गए भाई की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। मामला बनियापुर थाना परिसर के समीप का है।पीड़ित थाना क्षेत्र के सतुआ निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बनियापुर थाना के पास दुर्गा मंदिर में देखा-सुनी की रस्म चल रही थी।जहाँ मंदिर के पीछे बाइक खड़ी कर नाश्ता करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।पीड़ित ने पुलिस से चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर थाने से महज दस कदम की दूरी से बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी हतप्रभ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग