राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। राइस मिल में कार्यरत मजदूर को गांव के ही लोगों ने जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ का है। पीड़ित पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र पट्टी जसौली निवासी भुलेनी पासवान ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वर्तमान में सतुआ राइस मिल में काम करता हूँ। इस दौरान सुबह में टहलने के लिये बाहर निकले थे।तभी सतुआ निवासी प्रमिला देवी, दशरथ महतों, विशाल कुमार एवं अन्य जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर चाकू एवं रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुचाये। एससी/ एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग