राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का है। पीड़िता सोशिला देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मैं अपना खेत जोतवाने गई थी। तभी गांव के ही गुंजन ओझा एवं सुधीर ओझा पहुँच गाली- गलौज करते हुए खेत जोतवाने से रोक दिया। जिसका विरोध करने पर नामजदों ने फैट- मुक्का और डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। तथा मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए मंगलसूत्र और कानबाली नोंच लिये एवं दुबारा खेत पर नही आने की धमकी देने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग