पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने बकरीद पर्व और समस्त पुरा गांव में धार्मिक आयोजन में युवकों के बवाल को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सेमरी पंचायत के समस्त पुरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरी कन्या में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बीडीओ मो आसिफ, राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह,बीडीसी संजय सिंह, विकास चौरसिया, शशी भूषण सिंह समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बवाल की निंदा की और कहां कि गाव के शांतिमय माहौल को यदि कोई भी बिगाड़ने की कोशिश करेगा उस सामाजिक और प्रशासनिक कारवाई की जाएगी वही बैठक में निर्णय लिया गया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। कहा गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना लोग तुरंत थानाध्यक्ष को देंगे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए आवश्यक सुझाव थानाध्यक्ष के सामने रखे। थानाध्यक्ष ने भी उनकी बातों को सुनकर उस पर अमल करने का आश्वासन दिया। मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि बकरीद का पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। जिस तरह से बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाते आ रहे है उसी प्रकार शांति के साथ मनाकर मिसाल कायम करना है। कही यदि पर्व के दिन कोई प्रकार से हुड़दंग कर कोई गलत पोस्ट फैलाने का काम करेगा उसे बक्सा नही जाएगा। उस पर कानूनी करवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग