पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा की अगुवाई में बकरीद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, बीडीओ मो आसिफ,थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा राजेश रंजन,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार, जमादार बृजनंदन प्रसाद मौजूद रहे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर बाजार क्षेत्र, गोपाल वाड़ी,डोइला, सोनौली,गोढना, समस्तपुरा,धरमासती, बहरौली, चांद कुदरिया, कर्ण कुदरिया,चालीस आरडी,डुमरसन में निकला। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। बकरीद त्योहार को लेकर मशरक बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिद, ईदगाह के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शांतिपूर्वक पर्व को मनाने के लिए जिला पुलिस, दंगा नियंत्रण दस्ता के बल की तैनाती हुई है। पुलिस जवानों को शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। आम लोगों से भी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को कहा गया। अफवाह फैलाने वालों व किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। आपसी सदभाव को तोड़ने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग