राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा (सारण)। एसपी संतोष कुमार, सारण द्वारा रानी कुमारी, पिता-अक्षयवर सिंह, सा0-मुकरेरा, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण का खोया हुआ मोबाइल-Realme Narzo 20 एवं साकेश कुमार, पिता-प्रमोद कुमार सिंह, सा0-जनक यादव बालिका विद्यालय, कटरा, थाना-भवगान बाजार, जिला सारण का खोया हुआ मोबाइल-Sumsung F22 को बरामद कराकर सुरक्षित अवस्था में प्राप्त कराया गया। सारण जिला में साइबर सेल और टेक्निकल सेल कार्यरत है, जिसके पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि सारण जिला पुलिस द्वारा नगर थाना परिसर में स्थित एक भवन में सारण साइबर सेल, छपरा क्रियान्वित है, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन साइबर क्राईम, बैकिंग धोखाधड़ी सहित खोये हुए मोबाइल आदि को खोजने हेतु आवेदन देते हैं जिसे सारण पुलिस द्वारा दूंढकर वापस देने का प्रयास किया जाता है। साइबर सेल के माध्यम से साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, बैकिंग व फाइनेंसियल फ्राॅड आदि मामले में लोगों को शिकायत दर्ज करने में सहूलियत हो रही है तथा तुरन्त सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई से पैसा को होल्ड पर रखकर वापस करने में सभावना रहती है। आप भी ले सकते है इसका लाभ। Cyber Cell Saran, Chapra से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने हेतु निम्न पर सम्पर्क करें:-
- Telephone:- 06152-242301,
- Mobile No/Whatsapp No.-6206770233,
- Email ID:- cybercel-saran-bih@gov.in



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग