राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 4 एवं 05 जुलाई 2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 90 (नब्बे) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल – 06 , मोबाईल – 02 , नगद राशि – 38,300 रू0 एवं 452 लीटर शराब जप्त किया गया। विशेष अभियान में कुल 11 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3500 लीटर पाश/अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
- कुल गिरफतारी : 90
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 36
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 21
- जप्त शराब : 452 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 11
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 06 , मोबाईल – 02 , नगद राशि – 38,300 रू0
- वाहन चेकिंग जुर्माना : 1,14,500 / – रूपया।
04 जुलाई को सोनपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बरबट्टा से छापामारी कर 20 लीटर देशी शराब 32.58 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 05 जुलाई को माँझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 5.5 लीटर विदेशी शराब 02 मोटरसाईकिल एवं 18300 रू0 नगद राशि जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन को डोरीगंज थानार्गत गुप्त सूचना के आधार पर मुसेपुर नट टोली एवं सिंगही राघो घाट से छापामारी कर 160 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग