राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतुआ गाव मे मार्निंग वाक मे निकला रसोइया को ग्रामीणों ने मिलकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते चाक़ू से मारकर जख्मी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। घटना के संबंध मे पीड़ित भूलेनी पासवान जजौली कोटवा मोतिहारी जिला निवासी ने प्राथमिकी मे बताया है कि सुबह टहलने निकला था तभी सतुआ निवासी प्रमिला देवी दशरथ महतो राजेंद्र महतो विमल विमल ज्योति देवी ने मिलकर जाति सूचक गाली देते चाकू से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया। आरोपितो ने लाठी डंडे रड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिए। धोती में बांधे सौ रुपया भी छीन लिया।मामले मे पुलिस अनुसंधान मे जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग