संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर के मात्र एक पंचायत पिपरपाती मे हो रहे पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच तथा सदस्य पद के लिए सभी कोटी के लिए 17 नामांकन पर्चा दाखिल किए गए है। जिसमें अभिमन्यु कुमार सिंह, अशोक राय, राजीव कुमार, सरोज देवी, रम्भू कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं सदस्य पद के लिए सभी कोटी के 17 महिला पुरुषो ने अपना नामंकन पर्चा दाखिल किया है। बता दें कि उक्त पंचायत मे पैक्स को भंग कर दिया गया था। जिसके लिए पुनः पैक्स का चुनाव हो रहा है। पंचायती राज पदाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया आज पूर्ण कर ली गयी है। कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई को नाम वापसी होगी।पैक्स चुनाव 19 जुलाई को सम्पन्न होगा। तत्पश्चात परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग