राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड पर एकमा थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ी गांव स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से एकमा पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। बताया जाता है कि उक्त युवती का शव डाउन रेल लाइन के बीच में देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एकमा स्टेशन अधीक्षक व एकमा पुलिस को दिया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर एकमा थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने अज्ञात लगभग 20 की युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मृत युवती के शरीर पर खरोंच के निशान दिखे हैं। पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग