राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धंधेबाज गजियापुर गांव निवासी सिकन्दर मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर एकमा पुलिस ने बनवारी अमनौर गांव से एक पियक्कड सुनील साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस के द्वारा शराब के अवैध धंधे में संलिप्त धंधेबाजों को लगातार गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग