राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा के द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी के द्वारा एकमा बीआरसी भवन पर सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत 09 जुलाई को सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इससे संबंधित फोटोग्राफ जिले के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करने को कहा गया है। इसके पूर्व इन दिनों चरणबद्ध तरीके से प्रवेशोत्सव अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों के इंचार्ज को प्रति विद्यालय एक फ्लैक्स, प्रभात फेरी हेतु 10 तख्तियां तथा 50 पम्पप्लेट का वितरण का कार्य जारी है। बीआरसी से उपलब्ध कराए जा रहे फ्लैक्स को विद्यालय प्रांगण में ऐसी जगह लगाए जाने का निर्देश दिया गया है, जहां से फ्लैक्स का दर्शन सर्वसुलभ हो। इसकी जानकारी संसाधन शिक्षक सुजीत कुमार व दयाशंकर पांडेय ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग