राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। भूमिहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराया जाएगा।इसके लिए 20 जुलाई तक कर्मियों को जमीन की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी देने का निर्देश दिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया। विधायक ने राजस्व कर्मचारियों तथा राजस्व अधिकारी को सिलिंग की जमीन का ब्यौरा देने का निर्देश दिया। विधायक ने कुमना एवं रामपुर मठ सहित अन्य गैर मजरूआ तथा परती कदिम जमीन का ब्यौरा देने का निर्देश दिया।इस कार्य में विकास मित्र भी सहयोग करेंगे। बैठक में बीडीओ अंजू कुमारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र सिंह,देवराज यादव, मुखिया धर्मेंद्र कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग