ग्रामीणों ने दो अवैध शराब के धंधेबाजों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
दिघवारा (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल के समीप से सोमवार की देर शाम लगभग 35 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को ग्रमीणों द्वारा पकड़ा गया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। दिघवारा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धंधेबाज़ को हिरासत में लिया और अवैध देशी शराब को अपने कब्जे में ले लिया। उक्त धंधेबाज नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी बताया जा रहा है। दिघवारा पुलिस ने गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग