राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सीवान रेलखंड के आमड़ाढ़ी गांव स्थित रेल के ऊपरी सड़क पुल के नजदीक से गुरूवार को बरामद अज्ञात युवती की शव का शिनाख्त एकमा पुलिस ने कर लिया गया है। बताया जाता है कि डाउन रेल लाइन के बीच से बरामद शव की पहचान रसूलपुर पुरानी बाजार निवासी अर्जुन महतो की 17 वर्षीय पुत्री जानकी कुमारी के रूप में की गयी है। शव को डाउन रेल लाइन के बीच में देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एकमा स्टेशन अधीक्षक व एकमा पुलिस को दिया। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के निर्देश पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृत युवती के शरीर पर खरोंच के निशान दिख रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि जानकी कुमारी रसूलपुर बाजार में दवा खरीदने के लिए गयी थी. इसके बाद से वह गायब हो गई थी। जानकी के मौत को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग