राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचरौड़ में धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के एकाउंट से 49 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित व्यक्ति पचरौड़ गांव निवासी बैजू मांझी ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मनोरंजन सिंह उर्फ मुकुल ने धोखे से उसके जियो के सिम को एयरटेल में पोर्ट कर लिया और उसके एकाउंट से 49 हजार रुपये का फर्जी निकासी कर लिया है। और निकाले गए पैसे को पप्पू कुमार वर्मा, दिलीप कुमार तथा पवन कुमार के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है। जिसकी जानकारी उसने साईबर सेल को दिया जिसके बाद 33 हजार 119 रुपये होल्ड कर दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग