मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। गरखा प्रखंड के रामगाढा गांव निवासी विवेक शर्मा के माता-पिता दशरथ शर्मा-श्रीमती मालती देवी के 50 वीं सालगिरह पर पर बधाई देने वाले का ताता लगा रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, मुखिया शेखर सिंह, मुखिया मुकेश सिंह, मुखिया मनोज सिंह, मुखिया महेश राय, मुखिया अधिवक्ता किशोर सिंह, सरपंच मंटू बाबा, पवन सिंह, अरविंद सिंह, विनय शर्मा के साथ पहुंचकर सालगिरह की बधाई और शुभकामनाएं दिया। वहीं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने इस अवसर पर पूर्व शिक्षक दशरथ शर्मा से सांसद राजीव प्रताप रूडी से भी फोन पर बात कराया। राजीव प्रताप रूडी ने भी शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि बहुत ही खुशी का पल है और और उनके दीर्घायु की शुभकामना की। इस अवसर पर पंकज सिंह, मोनू सिंह, सनी सिंह, राकेश बाबा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग