संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के कमता पंचायत मे समाजिक सुरक्षा कोषांग के निर्देश पर वृद्ध,शोषित पीड़ितों, पेशनरन के बीच शिविर का आयोजन किया गया। जहां नोडल पदाधिकारी अनुप कुमार सिंह ने वृद्ध वंचितों का समाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत जीवन प्रमाणिकरण तथा उन्हें पेंशन का लाभ कब से नहीं मिल रहा है, तो किस कारण से नहीं मिल रहा है। सभी तरह की समस्याओ का निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया। वहीं पेंशनरों का जीवन प्रमाणिकरण, केवाइसी किया गया।शिविर में पदाधिकारियों के द्वारा समाजिक सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को हर तरह की जानकारी देते समस्याओ का समाधान किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया शंभू ठाकुर, मनोज राय, विकास मित्र रिकू देवी, जगलाल राम, सुदामा राय, वार्ड सदस्य छोटू राय, मैमून निशा, धनपति देवी, मदीना खातून सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग