सोनपुर एसडीएम ने तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कहा- आपदा से निपटने को प्रशासन तैयार
छपरा (सारण)। सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय ने तटीय गंडक नदी से सटे क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। सोनपुर से दरियापुर तक के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण के के बाद उन्होंने बताया कि नेपाल द्वारा लगभग 4-5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और भारी बारिश के कारण भी गंडक नदी पूरे उफान पर है। जाहिर हो कि सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और जो क्षेत्र गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में है वहां की स्थिति को देखने के लिए निर्देशित किया था। बहरहाल, डीएम के निर्देश के आलोक मेंं सोनपुर एसडीएम व सीओ सहित सोनपुर प्रखंड व दरियापुर के गंडक नदी से लगे इलाकों का दौरा किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सोनपुर प्रशासन आपदा प्रबंधन में किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग