गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की समुचित तैयारी

राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। वाल्मिकी नगर बराज से 440000 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण गंडक नदी के जलस्तर में अगले कुछ घंटों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए, सारण जिलाधिकारी द्वारा पानापुर, तरैया प्रखंडों के प्रभावित क्षेत्रों/ तटबंधों का निरीक्षण संबंधित अंचल अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा के साथ किया गया। बताया गया कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से पानापुर, तरैया, परसा, मकेर, दरियापुर एवं सोनपुर अंचल के कई पंचायत पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित होने की संभावना रहती है। उक्त के परिपेक्ष्य में सभी आवश्यक तैयारियाँ विभागीय निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप की गयी है।
जिले में एनडीआरएफ की दो टीम पानापुर में व एक टीम सोनपुर में क्रमश: 6 तथा 4 मोटरबोट के साथ कटाव स्थलों पर किया गया तैनात
जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत बचाव कार्य के उद्देश्य से एनडीआरएफ की दो टीम जिसमें 41 सदस्य, 06 मोटरबोट, लाईफ जैकेट आदि के साथ पानापुर अंचल के आक्राम्य स्थलों के नजदीक तैनात की गयी है। इसी प्रकार एनडीआरएफ की एक टुकड़ी जिसमें 15 सदस्य है 04 मोटरबोट के साथ सोनपुर में तैनात किया गया है। जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी, सारण द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों को प्रखंड कर्णांकित करते हुए संबद्ध प्रखंडों का सत्त पर्यवेक्षण एवं तैयारियों के अनुश्रवण का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा परसा एवं मकेर, अपर समाहर्त्ता, विभागीय जाँच द्वारा परसा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा दिघवारा एवं सोनपुर प्रखंडों के संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
बाढ़ प्रभावित शरणार्थियों के भोजन के लिए स्कूलों सामुदायिक रसोई घर किया जा रहा है संचालित
जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अंचलों यथा पानापुर, तरैया, मकेर, परसा, दरियापुर एवं सोनपुर को पूर्व से चिन्हित शरणस्थलियों पर निचलें इलाकों में बसे लोगों के निष्क्रमण करते हुए सामुदायिक रसोई के संचालन का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में पानापुर में प्राथमिक विद्यालय बसहियाँ एवं प्राथमिक विद्यालय कोन्ध तथा तरैया अंचल के मध्य विद्यालय सगुनी में सामुदायिक रसोई आरंभ कर दिया गया है। वही पानापुर अंचल के प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पृथ्वीपुर में अन्य दो सामुदायिक रसोई आज आरंभ किये जा रहे है। उक्त अंचलों में जनसंख्या निष्क्रमण के उद्देश्य से परिचालन हेतु निजी नाव चिन्हित है। वही उपरोक्त अंचलों को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यक संख्या में पॉलिथीन सिट्स उपलब्ध करायी जा रही है।
राहत केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर, पशु शिविर संचालन के साथ-साथ पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था करने को दिया गया है निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा 20 जुलाई को निर्गत अलर्ट एवं 21 जुलाई के निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी से समन्वय में रहते हुए आवश्यकता अनुसार मानव स्वास्थ्य शिविर, पशु शिविर के संचालन एवं संचालित राहत केन्द्रों पर पेयजल व्यवस्था/ शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं एवं बताया गया है कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सजग एवं तैयार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग