राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण में दो संप्रदायों की लड़ाई में एक दर्जन घायलों में इलाज के दौरान पटना में एक घायल की मौत

सारण में दो संप्रदायों की लड़ाई में एक दर्जन घायलों में इलाज के दौरान पटना में एक घायल की मौत

  • पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मिट्टी मजल

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार की शाम दो सम्रप्रदाय में पानी मे बच्चों को नहाने से रोकने और बकरी द्वारा धान के फसल नुकसान होने के विवाद में जमकर चलें तलवार,फरसा और गोली चलने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों पक्षों से दो दो लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किए गए जिसमें दो की स्थति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए पटना निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान बाबुदीन मिया उर्फ बिगू मियां की मौत और रोजा मियां की हालत गंभीर बनी हुई है। पटना पीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर शव को गांव लाकर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में बगल के कब्रिस्तान में विधिवत जनाना का नमाज अदा कर मिट्टी मजील कर दिया गया। वही गांव में शनिवार की शाम से ही तनाव की स्थिति को देख जिले अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण बल को गांव में कैम्प करा दिया गया है। जिसमें एक टुकड़ी महिला बल की हैं जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार है। वही वरीये पदाधिकारियों द्वारा गांव में मामले में स्थिति को नियंत्रित में करने के उद्देश्य से सौहार्द्र बिगाड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मंगलवार की सुबह एक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही लोगों में आक्रोश बनते देख सारण पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय के दिशा-निर्देश में मौके पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा,सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी पूरे दल बल के साथ गांव में कैम्प कर लिये और स्थिति नियंत्रण में ले लिया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन चांद कुदरिया पंचायत के मुखिया मुन्ना मांझी,सरपंच सोनू कुमार मौजूद रहे। मृतक बहुत ही गरीब है मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था उसको छोटे छोटे छ बच्चे हैं। मौत से बच्चों के मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।आपकों बता दें कि थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार की देर शाम दो सम्रप्रदाय में जमकर चलें तलवार फरसे,गोली से मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में मारपीट की घटना सुनकर मौके पर डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पूरे दल बल के साथ पीएचसी परिसर पहुंच मामले में जानकारी ली और उनके गांव हरपुरजान गये। मामले में गांव वालों ने बताया कि शुक्रवार को सार्वजनिक चंदे से बने पुलिया पर बच्चे छलांग लगाकर पानी में स्नान कर रहें थे जिससे पुलिया की मिट्टी पानी में जा रहा था वही नदी में बढ़ते पानी में डूबने के अंदेशा से बच्चों को रोका गया। फिर शनिवार को धान के खेत में दूसरे पक्ष की बकरी धान चर रही थी उसी को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों में तलवार,फरसे चलने लगें जिसमें सभी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में आधा दर्जन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों पक्षों से समानान्तर प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें एक पक्ष से घायल सुदेश राय ने कांड संख्या 407/20 दर्ज कराकर सदाम आलम,परवेज आलम समेत 19 लोग नामजद अभियुक्त बनाएं गये।वही दूसरे पक्ष के तरफ से कांड संख्या 408/20 दर्ज करा सुदिश राय,विघन राय,अनुप कुमार राय समेत 18 नामजद और 10 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाएं गये।वही थाना पुलिस ने मौके पर मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। मौके पर मुखिया मुन्ना मांझी ने बताया कि पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपए दिये जा रहें हैं।