राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों के रेकों के अनुरक्षण कार्य हेतु 750 वोल्ट बाह्य पावर सप्लाई सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, जिससे डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सवारी एवं माल डिब्बा डिपो, गोरखपुर में गाड़ियों की साफ- सफाई तथा अनुरक्षण कार्य हेतु बनाये गये न्यू वाशिंग पिट एवं ओल्ड वाशिंग पिट पर 750 वोल्ट विद्युत सप्लाई से रेकों का अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी से 750 वोल्ट विद्युत सप्लाई देकर गाड़ियों के कोचों में लगे वातानुकूल सिस्टम, पंखा, बत्ती, यांत्रिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक एवं विद्युत उपकरणों का अनुरक्षण कार्य अपेक्षाकृत कम समय में कम श्रम एवं कम लागत से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में रेकों का अनुरक्षण कार्य डीजल इंजन चलाकर किया जाता था, जिससे डीजल की खपत होती थी। इस 750 वोल्ट बाह्य पावर सप्लाई सिस्टम से गाड़ियों के रेकों का अनुरक्षण कार्य डीजल इंजन न चलाकर सीधे 750 वोल्ट विद्युत सप्लाई से किया जा रहा है। फलस्वरूप माह फरवरी से जून, 2022 तक मात्र 05 माह में 2,66,200 लीटर डीजल की बचत किया गया, जिससे रेल राजस्व के रूप में 1.86 करोड़ की बचत होने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग