राष्ट्रनायक न्यूज।
साेनपुर (सारण)। सोनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा बगल के गांव के एक युवती समेत कई लोगों का अश्लील फोटो वायरल कर दिया गया है। इस संबंध में युवती के चाचा ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसे लेकर सूचक ने थाना क्षेत्र के बगल के एक गांव के युवक को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप लगाया है कि युवक मेरे व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर मेरे परिवार एवं भतीजी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील फोटो एवं वीडियो पोस्ट किया है। पहले आरोपी ने कहीं से मेरा नंबर पता कर मुझसे रुपए की मांग की, रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी ने मेरे परिवार एवं भतीजी का अश्लील फोटो एवं वीडियो व्हाट्सएप तथा फेसबुक पर डाला है। युवक के इस कुकृत्य को लेकर उसके परिवार वाले परेशान हैं। सूचक ने पुलिस को अपने स्तर से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग