राष्ट्रनायक न्यूज।
सारण(सारण)। वर्ष 2022 के ग्रीष्मकालीन शादी का अंतिम लग्न पूरा हो गया। शादी विवाह जैसे शुभ कार्य अगले 140 दिन के लिए बंद हो जाएंगे। अब विवाह की शहनाई गोवर्धन पूजा के बाद देव उठनी एकादशी के बाद ही गूंजेगी। शुक्रवार को अंतिम दिन होने से चारो तरफ गांव गांव में शादी की शहनाई सुनने को। मिलेगी। इस दिन भड़ली नवमी पर 8 जुलाई तक विवाह का आखिरी मुहूर्त है। पंडितों का अनुमान है कि इस दिन पूरे जिले में शहर और आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसके बाद विवाह नवंबर माह में देवउठनी एकादशी के बाद 26 नवंबर से शुरू होंगे। यानि अब अगले विवाह मुहूर्त शुरू होने के लिए 140 दिन इंतजार करना होगा। आचार्य हरेराम शास्त्री ने बताया कि देवशयनी एकादशी 10 जुलाई को है, जबकि देवउठनी एकादशी 4 नवंबर को होगी। देवउठनी एकादशी पर इस बार शुक्र ग्रह अस्त रहने से विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा, परंतु यह दिवस अबूझ मुहूर्त का होने की वजह से आवश्यक होने पर विवाह किए जा सकेंगे। शुक्र ग्रह के उदित होने के बाद 26 नवंबर से मुहूर्त शुरू होंगे। ये मुहूर्त 26 से 28 नवंबर और 1 से 4, 7 से 9 और 13 से 15 दिसंबर को यानि दो माह में कुल 13 दिन विवाह की शहनाई बजेंगी।
नवंबर दिसंबर के लिए 80 प्रतिशत बुकिंग
नवंबर व दिसंबर में मुहूर्त केवल 13 दिन होने से न केवल इन तारीखों में विवाह के लिए ज्यादातर मैरिज गार्डन की बुकिंग फुल होने की स्थिति में है, बल्कि जनवरी और फरवरी के लिए भी लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं। करीब आधे शादी हाल व मैरिज गार्डन में 50% तक बुकिंग कराई जा चुकी है। अगले दिनों में होने वाले शादियों के लिए अभी से ही लोग बुकिंग करना शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि नवंबर दिसंबर में लग्न कम होने के चलते लोग अपनी शादी के लिए जनवरी फरवरी के लिए भी बुकिंग कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग